चौरा धरा के मान को इक रूप नूतन दीजिए।
है रूप नव-उत्थान का, इक बार मौक़ा दीजिए।
बेटा समझकर आज चौरा, वोट मुझको दीजिए।
सब नौजवाँ की बात पर, अपना समर्थन दीजिए।
लाऊँ कला के साथ ही विज्ञान की हर राह को।
विज्ञान लेखा साथ हो, पूरा करूँ हर चाह को।
चौरा नगर में आज मैं पौधे हज़ार इक रोपकर।
पहरा करूँ रखवाल बन, हर पेड़ की चौकी करूँ।
गोचर रहे महफ़ूज़ सब, सुख से गऊएं चर सकें।
आबाद बस्ती को मिले आबादी घर सुख पा सकें।
हक़ भूमिहीनों का मिले, पट्टे दिलाऊँगा सभी।
सबको मिले आवास हक़, यह नीति मैं अपनाऊँगा।
उस नहर का पानी यहाँ, तीनों तलाई को भरूँ।
नाडी भरेगी जल सहित, होगी सुखद हर गाँव की।
हर खेत को जल-धार दे, चिंता मिटाऊँ खेत की।
जल-संचयन से दूर हो, बाधा कठिन हर रेत की।
हर घर लगे मीठा नल अब, जल की सुरक्षा ठाठ से।
बाक़ी अधूरा काम हो, पूरा करूँ हर बाट से।
पंचायत अपनी देखरेखत काम पूरा ही करे।
हर घर गली चौपाल तक, पानी दिलाएगी उसे।
औज़ार सस्ते भाव दूँ, फव्वार ड्रिप सब लाऊँगा।
उन्नत नए बीजों की सब तकनीक मैं सिखलाऊँगा।
सूखा पड़े या ओस हो, आफ़त गिरे नुक़सान पर।
सच्ची गिरदवारी करा, राहत दिलाऊँ द्वार पर।
पटवार सेवक अफ़सरों की हाज़िरी हर रोज़ हो।
दफ़्तर खुला हो गाँव में, मन में न कोई सोज़ हो।
बस्ती गली हर साफ़ हो, चौरा सदा सुंदर दिखे।
उत्तर-कथन सच्चा सदा, दफ़्तर हमारा सब कहे।
पूरे सवा सौ दिन भला, हर एक को रोज़ी मिले।
जिसको नहीं हो काम तो, भत्ता उसे निश्चित मिले।
चौबीस घंटे गाँव में बीमार हित गाड़ी मिले।
गौधन सुखी होगा सदा, उपचार से सुख ही मिले।
दारू नशा या ड्रग्स का व्यापार सब रुकवाऊँगा।
सख़्ती कड़े हर इक क़दम पंचायती लेकर चलूँ।
मैदान को सुंदर बना, रूपक नया दिलवाऊँगा।
प्रतियोगिताएँ खेल की, नियमित यहाँ करवाऊँगा।
बैठक खुली चौपाल में, हर मास ही दरबार हो।
हर काम में सच्चा यहाँ, सेवा पटल का काम हो।
मंडी सुगम आवागमन, हर एक दूरी तोड़ दूँ।
खेतों घरों को आज ही, पक्की डगर से जोड़ दूँ।
सब राह पर दीपक जलें, बिजली मिले भरपूर अब।
हर मोड़ पर पहरा रहे, चौकी सदा हर ओर हो।
चौरा के नव-उत्थान को संकल्प लेकर मैं चला।
बेटा समझकर आज चौरा, वोट मुझको दीजिए।
- भारमल गर्ग विलक्षण
- सांचौर, राजस्थान

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें